लायंस क्लब चिरमिरी वरदान को सर्वश्रेष्ठ गतिविधियों के लिए सम्मान

 चिरमिरी (जितेंद्र मिश्रा)। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 सी, रीज़न 8 की सत्र 2025-26 की रीज़न कॉन्फ्रेंस फियोना, अंबिकापुर में रीज़न चेयरपर्सन एमजेएफ लायन पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। वहीं लायन डॉ. जी.डी. सिंग, एफवीडीजी एमजेएफ लायन रिपुदमन सिंह पुसरी, एसवीडीजी लायन पवन मलिक, लायन सुमन सिंह एवं जोन चेयरमैन लायन मुनमुन जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



वर्षभर किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए लायंस क्लब चिरमिरी वरदान को रीज़न चेयरपर्सन पवन अग्रवाल एवं जोन चेयरमैन मुनमुन जैन द्वारा अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। क्लब को सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधि, सुपर अचीवर क्लब ऑफ जोन, सर्वश्रेष्ठ एल्बम, श्रेष्ठ रिपोर्टिंग एवं सर्वश्रेष्ठ सेवा सप्ताह जैसे पुरस्कार प्राप्त हुए।

इसके अतिरिक्त जोन चेयरमैन मुनमुन जैन को सर्वश्रेष्ठ जोन चेयरमैन, क्लब अध्यक्ष जिगना जेठवा को डायनेमिक लीडर प्रेसिडेंट ऑफ जोन तथा सचिव अंजू गुप्ता को स्मार्ट सेक्रेटरी ऑफ जोन के अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही 10 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के माध्यम से 50 महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए भी क्लब को विशेष सम्मान मिला।

कार्यक्रम की सफलता में क्लब के सदस्य—मुनमुन जैन, जिगना जेठवा, अंजू गुप्ता, प्रीति अग्रहरी, सुमन अग्रवाल, रीना रजक, मुक्ता रॉय, संध्या केसरवानी, मीना खटीक, संतोषी पांडेय, अंजना जायसवाल, सुजाता भारद्वाज, ललिता जायसवाल, स्पिता चक्रवर्ती, आशा गुप्ता, पायल ठाकुर, देवयानी चक्रवर्ती, शालिनी सोनी, प्रतिमा डहरिया, शिल्पी श्वेता सिंह, भारती गुप्ता, काकुली रॉय, सुनीता सोनी, रिया केसरवानी, रेखा गुप्ता, नीलम ठाकुर एवं पिंकी महाराणा का विशेष सहयोग रहा।



To Top