चिरमिरी (जितेंद्र मिश्रा)। ब्राह्मण समाज चिरमिरी द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रामचरितमानस के अखण्ड संगीतमय पाठ का आयोजन करने के पश्चात हवन-भण्डारा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त स्वजनों अजय चतुर्वेदी, वीरेन्द्र तिवारी, सौखीलाल गौतम, यदुवंश तिवारी एवं प्रकाश तिवारी का सम्मान किया गया। साथ ही समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों कु. शिखा पाण्डेय, कु. वर्षा मिश्रा, कु. प्रिया तिवारी एवं प्रांजल तिवारी को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज चिरमिरी के अध्यक्ष हरिकान्त अग्निहोत्री ने अपने उद्बोधन में समाज की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि विप्र परिवार के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से समाज निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने एकता, सहयोग एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। वहीं, महामंत्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में सक्रिय सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने समाज की एकजुटता को उसकी सबसे बड़ी शक्ति बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी द्वारा किया गया तथा गोदरीपारा इकाई के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने सम्पूर्ण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया। इस अवसर पर वरिष्ठजन डॉ. डी.के. उपाध्याय, एच.के. चतुर्वेदी, रणछोर तिवारी, दिलीप मिश्रा, शम्भूनाथ तिवारी, राजकुमार मिश्रा, अरविंद तिवारी, राजेश त्रिपाठी, उगेश त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला, डॉ. रामकिंकर पाण्डेय, श्रीकांत शुक्ला, विजय शंकर दुबे, रमेश शुक्ला, रमेश दुबे, महेंद्र मिश्रा, सी.डी. तिवारी, सूर्यभान पाण्डेय, विश्वजीत पाण्डेय, रविशंकर शर्मा, उमाशंकर मिश्रा, एस.के. पाण्डेय, अभिमन्यु दुबे, रत्नेश दुबे, कैलाश मिश्रा, प्रहलाद पाठक, शिवम पाण्डेय, फणीन्द्र मिश्रा, विश्वदीप तिवारी, बिक्कू तिवारी, जितेन्द्र मिश्रा, आशुतोष अग्निहोत्री, अमर तिवारी, राजा तिवारी, सोमेश कुमार पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
महिलाओं में कृष्णा शुक्ला, कमला शुक्ला, किरण चतुर्वेदी, संगीता अग्निहोत्री, रजनी तिवारी, हर्षिता अग्निहोत्री, वर्षा मिश्रा सहित अन्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कोरिया से पधारे ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष बृज नारायण मिश्रा, सचिव योगेन्द्र मिश्रा, बैकुण्ठपुर अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा एवं खड़गवां से धनेशनाथ त्रिपाठी सहित सम्पूर्ण विप्र परिवार की उपस्थिति में कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।




