शा.उ.मा.वि. अकलासरई के स्काउट मास्टर श्याम कुमार आण्डिल हुए सम्मानित

कोरिया (जितेंद्र मिश्रा)। भारत स्काउट्स एंड गाइड राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत खालसा सर की गरिमामयी उपस्थिति में शा.उ.मा.वि. अकलासरई के स्काउट मास्टर श्री श्याम कुमार आण्डिल (विकासखंड सचिव, सोनहत) को यूनिट लीडर के सर्वोच्च प्रशिक्षण हिमालया वुड बैज (HWB) परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रमाणपत्र, पार्चमेंट एवं बीट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त श्री देवेंद्र तिवारी, जिला संगठन आयुक्त श्री नागेश्वर साहू, संस्था के प्राचार्य श्री सुखलाल राजवाड़े एवं समस्त स्टाफ द्वारा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।

To Top