विकासखंड खडगवां मुख्यालय में मवेशियों में लंपी बीमारी के लक्षण दिखने लगे है | दूसरी और पशु विभाग साल भर से कोई टीकाकरण कार्यक्रम नहीं चलाया है , अधिकारी कर्मचारी हास्पिटल में समय पर नहीं आते, कभी आते हैं कभी नहीं आते हैं, उनका कोई टाइम टेबल नहीं है पशुओं का अस्पताल सुबह 7:00 बजे से खोल दिया जाता है मगर उसमें दवा दारू करने कोई नहीं होता है | पशु विभाग के डॉक्टर ज्यादातर गायब रहते हैं | यही कारण है कि साल भर से क्षेत्र की मवेशियों में टीकाकरण नहीं हो पाया है | अब लंपी बीमारी के लक्षण मवेशियों में उभरने लगे हैं समय पर टीकाकरण हो जाता तो शायद यह बेजुबान इस वर्ष बच जाते हैं |
मवेशियों में लंपी एक खतरनाक बीमारी है जो एक बार किसी गाय को हो जाए तो जहां-जहां जाती है वहां-वहां दूसरे मवेशियों में फैलाती चली जाती है , कुछ दिनों में लंपी के स्पॉट पककर घाव बन जाते हैं, जो की मवेशियों के लिए दर्दनाक होता है, और कभी-कभी मवेशी मर भी जाते हैं |
पशु विभाग में एक मोबाइल वैन के अलावा बाकी कोई योजना संचालित होता नहीं दिखता है, लंबे समय से ना ही ग्रामीणों को किसी योजना का लाभ मिल पा रहा है, ग्रामीणों को कई योजनाएं की जानकारी तक नहीं है जबकि योजनाएं लंबे समय से सरकार द्वारा संचालित हैं |
सरकार द्वारा पशुओं का भी केसीसी बनाया जाता है, मगर विभाग के अधिकारी कर्मचारी ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं दिलाते हैं ,खुद लाभ ले लेते हैं मगर यही योजना का लाभ ग्रामीणों को दिलाने की बात हो तो इनको तकलीफ होने लगती है, दुनिया भर की अडचने बताते हैं | पशु विभाग के ए.वी.एफ.ओ दुबराज अजगले अपने पिताजी के नाम नेतराम / पिता रुप राम के नाम 21/6/21 को ₹200000/-(दो लाख) का केसीसी बनवाया था, वह रकम आज ब्याज सहित लगभग 2,79000/- का हो गया है मगर आजतक ने यह रकम सहकारिता विभाग को नहीं लौटाया गया है | जमानतदार में दुबराज आजगले का खुद का दस्तखत है, प्राप्त जानकारी के अनुसार गाय भी गायब है जिसका केसीसी बनाया गया था |
विभाग में शराब खोरी की अलग क्रेज है, विभाग के डॉक्टर अशोक कु पटेल पर लगभग 10 - 11 महीना पहले दरुवाई के मामले में अपराध पंजीबद्ध हो चुका है | वर्तमान में ए. वी.एफ.ओ. दुबराज अजगले दिनभर दारू में डूबे रहते हैं हॉस्पिटल मैं कभी कभार ही आते हैं |
समझा जा सकता है कि विभाग बीमार हो चला है | इस संबंध में डॉक्टर अशोक कुमार पटेल से फोन पर संपर्क किया गया मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया |





