25 वर्ष के गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत हुए प्राचार्य सिन्हा, पदस्थापना से लेकर सेवानिवृति तक उपलब्धियों से भरा रहा कार्यकाल
सेवानिवृत्ति पर एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नवनीत श्रीवास्तव ने श्री सिन्हा को शाल-श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।
चिरमिरी (जितेन्द्र मिश्रा)। केन्द्रीय विद्यालय चिरमिरी के प्राचार्य एन.के.सिन्हा सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें विद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ-साथ प्रबुद्ध जनों ने प्राचार्य श्री सिन्हा को भावपूर्ण विदाई दी। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल की चर्चा की। इस अवसर पर एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नवनीत श्रीवास्तव ने श्री सिन्हा को शाल-श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान सभी वक्ताओं द्वारा श्री सिन्हा को योग्य और अनुभवी प्राचार्य बताते हए उनके कार्य की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति उपरांत भी श्री सिन्हा अपने अनुभवों से शिक्षा जगत को लाभान्वित करते रहेंगे, विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनके कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, हम सभी कार्यरत शिक्षकों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में बने रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक आजीवन ज्ञान की धारा से जुड़ा रहता हैं। वे विद्यालय और पद से निवृत हो सकते है, लेकिन शिक्षा सेवा से कभी निवृत नहीं हो सकते है। उल्लेखनीय है कि श्री सिन्हा केन्द्रीय विद्यालय चिरमिरी में 18 अगस्त 2023 को विद्यालय में पदभार ग्रहण किए। उनका कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा। इस दौरान उनके अथक प्रयास से लगभग 45 लाख की लागत से बहुप्रतीक्षित विद्यालय भवन का नवीकरण कार्य हुआ साथ ही इनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने बीते 12 वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणामों में अपना परचम लहराया एवं पुरे रायपुर संभाग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
श्री सिन्हा ने केंद्रीय विद्यालय संगठन में बतौर स्नातकोत्तर शिक्षक भौतिकशास्त्र के रूप वर्ष 2000 में केवि देहरादून में कार्यभार ग्रहण किया। वे केवि कटनी, बिलासपुर कार्यरत रहे एवं नागालैंड में प्रभारी प्राचार्य के रूप में अपनी सेवाएँ दी। केंद्रीय विद्यालय अरुणाचल प्रदेश, जशपुर एवं अंबिकापुर में पूर्णकालिक प्राचार्य की भूमिका में रहे। केंद्रीय विद्यालय जशपुर में प्राचार्य रहते हुए जिला स्तरीय शिक्षा गुणवता समिति के बतौर सदस्य के रूप में कार्य किया एवं इनके कार्यकाल में विद्यालय को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु सम्मानित किया गया, केवि अंबिकापुर को स्वच्छ एवं धारित विद्यालय पुरूस्कार, युवा संसद कार्यक्रम में संसद भवन में विशेष सम्मान मिला।श्री सिन्हा अपने पदस्थापना से लेकर स्वैच्छिक सेवानिवृति तक केंद्रीय विद्यालय संगठन एवं शिक्षा जगत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस दौरान इन्होने टीएलएम, शिक्षण में तकनीकी का प्रयोग हेतु कार्यशाला इसके अलावा कई प्रशिक्षण कार्यकम में निदेशक एवं सहनिदेशक की भूमिका, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, सीखने की अक्षमता, भोतिकीशास्त्र विषय में शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण में अपनी भूमिका निभाई एवं नई शिक्षा नीति द्वारा निर्धारित कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय प्रबंध संस्थान में एक्स्पोजर विजिट में सम्मिलित होने हेतु दो बार केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा श्री सिन्हा को नामित किया गया। समारोह में उपस्थित तमाम शिक्षकगण एवं आगंतुकों को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि, आज मेरे लिए भावुकता का पल हैं। यहां के लोगों ने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया है कि मैं सदियों तक इसे भुला नहीं पाऊंगा। साथ ही अपने विद्यालय के सभी शिक्षकों का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे समस्त शिक्षकों ने पूरे कार्यकाल में हमारा भरपूर सहयोग किया, और अपने एक परिवार के सदस्य जैसा व्यवहार किया, जिसका मैं सदा आभारी रहूँगा ।तत्पश्चात स्टाफ क्लब, अन्य विद्यालयों से पधारे प्राचार्य एवं शिक्षकगण, कार्यालयीन स्टाफ और कई गणमान्य लोगों द्वारा सेवानिवृत्त प्राचार्य के सम्मान में पुष्प माला तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, वहीं कार्यकम में आये कई शिक्षक, शिक्षिका, छात्राओं और गणमान्य लोगों द्वारा अनेकों उपहार भेंट स्वरूप दिया गया। इस दौरान प्राचार्य श्री सिन्हा के पिता अजय कुमार सिन्हा, एवं परिवार के अन्य सदस्यगण, केवि बैकुंठपुर के प्राचार्य अवनी प्रकाश, केवि झगराखंड के प्राचार्य भोलेंद्र श्रीवास्तव, डीपी चौबे, टायसन कुशवाह, चन्दन कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ राम किंकर पाण्डेय, डॉ विनीता पाण्डेय, आशीष मद्धेशिया के अलावा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पॉल उदय अरोंग, निशांत कुमार सिंह, श्रीमती अंजू वर्मा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।