23/10/24,चिरीमिरी ,
सहायक राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट शैलेन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन में, जिला संगठन आयुक्त दानबहादुर सिंह ,एवं शिविर संचालक जेरमिना एक्का सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड के नेतृत्व में द्वितीय सोपान सह जांच शिविर का आयोजन दिनांक 22.11.2024 से 25.11.2024 तक स्थान - शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ाबाजार, विकासखंड खड़गवां जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आयोजित किया जा रहा है |
शिविर में प्रथम दिवस *ध्वजारोहण के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया, शैलेंद्र मिश्रा ने कहा यह आंदोलन बच्चों के लिए बहुत बड़ा मंच है, इसमें जुड़कर बच्चों का सर्वांगीण विकास है सभी बच्चों की इस आंदोलन में जुड़ना चाहिए और राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करना चाहिए, इस चार दिवसीय शिविर में प्रथम दिवस पंजीयन दैनिक कार्यक्रम, टोली विभाजन, स्काउटिंग आंदोलन का जानकारी, प्रार्थना, झंडा गीत, राष्ट्रगान,भोजन मंत्र,नियम व प्रतिज्ञा, स्काउट गाइड चिन्ह, सैल्यूट, मोटो, ध्वज शिष्टाचार का अभ्यास, मूलभूत सिद्धांत, बायां हाथ मिलाना, मनोरंजन खेल व ध्वज अवतरण की विस्तृत जानकारी दी गई, इसी तरह चार दिवस तक प्रत्येक दिन अलग अलग विधाओं में बच्चों को निपूर्ण बनाया जाएगा।।
शिविर के संचालक मंडल में शिविर संचालक जेरमिना एक्का, सहायक शिविर संचालक प्रफुल्ल रेड्डी ALT स्काउट, वंश गोपाल, विजय यादव, सुनील विंध्यराज, अनुभव गुप्ता, सोनम कश्यप एवं सरस्वती देवी सभी के द्वारा मिलकर शिविर का संचालन किया जा रहा है।।

