खड़गवां//11 अगस्त
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा के खडगवां ज. पं. मैदान में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में 500 मीटर के तिरंगे के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया | जो कि ज.पं. मैदान से निकल कर ग़ज़मरवा पारा से वापस जनपद मैदान तक पहुंची। हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा की आगाज भारत माता की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर की गई।
तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण सहित पूरा प्रशासनिक अमला सबने तिरंगे के साथ अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज की, और सेल्फी भी ली |
अपने 15 मिनट के भाषण में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तिरंगे के तीन रंगों का महत्व बताया, स्वंतत्रता दिलाने के लिए जिन महापुरुषों ने जान की बाजी लगाई उनकी कुर्बानी याद की गई , अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से जन जन में देश भक्ति लाने पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



