दुकान का सीट तोड़कर गले में रखे कैश ले उड़े चोर

 



चिरमिरी।चिरमिरी स्थित बीएसएन एल ऑफिस के पास मां काली ऑनलाइन एंड डेलीनिट्स में चोरों ने छत का सीट तोड़कर लगभग 45 हजार रूपए नगद  चोरी कर ले गए।जिसकी सूचना चिरमिरी पुलिस दे दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुकान के संचालक अभिजीत मुखर्जी ने बताया कि देर शाम वह दुकान बंद करके घर चले गये । सुबह दुकान पर पहुंचकर देखा तो छत के सीट को तोड़कर चोर अंदर घुसे, दुकान के अंदर रखे हुए किसी भी समान को चोरों ने हाथ नही लगाया, अज्ञात चोरो ने गल्ले में रखा हुआ कैस था  चुराया है।चोरी से प्रतीत होता है की गल्ले में रखे हुए पैसों कि जानकारी पहले से चोरो को रही होगी उन्होंने सिर्फ पैसों को ही अपना निशाना बनाया है|



 इन दिनों चोरों का हौसला इतना बढ़ा हैं कि मैन रोड स्थित दुकान भी अब सलामत नही हैं। चोरों को अब पुलिस का भी कोई डर  नहीं  है, जबकि पुलिस के द्वारा लगातार मेन रोड में पेट्रोलिंग करती हैं, उसके बाद भी चोर आसानी से दुकान का सीट तोड़ कर चोरी को अंजाम दे रहे हैं।

To Top