मनीष कुमार
ज़िला एम०सी०बी० से पीएम श्री विद्यालय शासकीय एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल, पोंडीडीह, वि०ख०- खड़गवां से छात्र वैभव पैकरा व संस्था प्रमुख मनीष कुमार 15 अगस्त 2024 के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हेतु विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होने दिल्ली रवाना हुए। वैभव पैकरा इस वर्ष 10 वी में टोप्पर रहा है|
वैभव पैकरा
शासकीय एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल, पोंडीडीह के प्राचार्य मनीष कुमार ने बताया कि अपर सचिव,शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वतंत्रता कार्यक्रम में सम्मिलित होने दिल्ली जा रहे हैं।
माननीय प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना पीएम श्री विद्यालय के तहत शासकीय एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल, पोंडीडीह विद्यालय का चयन किया गया है |
जिसके लिए पूरा विद्यालय परिवार केंद्र सरकार,राज्य सरकार और केंद्रीय व राज्य शिक्षा मंत्रालयों का विद्यालय परिवार आभार व्यक्त करता है, तथा सेरेमनी में सम्मिलित होने के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
आदिवासी अंचल से देश के मुख्यालय में स्कूल का छात्र देश की संस्कृति ,विरासत से रूबरू होगा और देश की राजधानी में प्राप्त अनुभवों को वापस लौटने पर विद्यालय के अन्य छात्र छात्राओं को साझा करेगा।
इस पर्व में भाग लेने पर जिले कलेक्टर महोदय , सहायक आयुक्त महोदया, शिक्षा अधिकारी एम०सी ०बी० अजय मिश्रा, बीईओ बलविंदर सिंह तथा जिले के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।



