नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड नं 01शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय साजापहाड़ के कक्षा 8वी के छात्र रमजानुल हक का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय अंबिकापुर में हुआ है। छात्र रमजानुल हक पढ़ने में अत्यंत मेघावी है, जिस विषय वस्तु को कक्षा में नहीं समझ पाता था उसे कार्यालय में आकर समझने का प्रयास करता था।
रमजानुल हक 8वीं
रमजानुल गरीब परिवार से आता है, परिवार का जीवन यापन कृषि कार्य पर निर्धारित है। आवासीय विद्यालय में चयन होने से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। उसके इस उपलब्धि पर ग्राम वासियों, प्रधान पाठक विजय कुमार यादव एवम विद्यालय के सभी स्टाफ पन्ना लाल, सिया बाई तिवारी, मो शमशाद अंसारी, घनश्याम यादव, गोपाल कृष्ण हलधर, द्वारा हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की हैं | वही शाला के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है, भविष्य में और भी छात्र इसे देख कर प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे |

