कांग्रेसी पार्षद शिवांश ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपकर चिरमिरी में जिला अस्पताल समेत महत्वपूर्ण कार्यालय खोलने की माँग की

 चिरमिरी (जितेंद्र मिश्रा)। नगर पालिक निगम चिरमिरी के पार्षद शिवांश जैन के नेतृत्व में चिरमिरी में जिला अस्पताल और जिले के महत्वपूर्ण कार्यालय खोलने और हमर अस्पताल जल्द प्रारम्भ करने के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को ज्ञापन सौंपा ।


उक्त ज्ञापन में उल्लेखित किया कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ शासन में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर आसीन है, चिरमिरी में जिला अस्पताल की घोषणा हुए 2 वर्ष से अधिक समय हो चुका है, परंतु अभी तक स्थल चयन एवं इसकी कार्यवाही रुकी हुई है ऐसे में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से चिरमिरी की जनता को उम्मीद है की एमसीबी जिले में लंबित मेडिकल कॉलेज और चिरमिरी का जिला अस्पताल जल्द बनेगा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बलदेव दास, उमाशंकर अलगमकर, मेयर इन काउंसिल के सदस्य रज्जाक खान,रामप्यारे चौहान, इकराम आजमी, मुकेश लल्लू, असलम, रमेश, रतन,दिनेश एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


To Top