बांग्लादेश में हिंदुओं के निर्मम हत्या का चिरमिरी में विरोध : श्रीबजरंग सेना ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 चिरमिरी/ एमसीबी। (जितेन्द्र मिश्रा)। छत्तीसगढ़ में हिंदूवादी संगठन श्रीबजरंग सेना बांग्लादेश में हो रहे हिंदू समाज पर अत्याचार और उनकी निर्मम हत्या के विरोध में श्रीबजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश विश्वकर्मा और उनकी टीम ने चिरमिरी के एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।


आपको बता दें कि बांग्लादेश में जिस प्रकार से शांति भंग होकर बांग्लादेश की राजधानी ढाका से लेकर अन्य कई जिलों में हिंदू समुदाय के लोगों को टारगेट बनाकर हिंदू बहु बेटियों के साथ बलात्कार कर और हिंदुओं को लक्ष्य बनाकर निर्मम हत्या की जा रही है उसको लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश हिंदूवादी संगठन श्री बजरंग सेना ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति महोदय को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सोपा है ज्ञापन के माध्यम से श्री बजरंग सेना ने भारत देश के राष्ट्रपति महोदया से विनम्र अपील किया है कि बांग्लादेश में जिस प्रकार की हालात हैं उसे पर भारत को हस्ताक्षर करना चाहिए और हिंदू समाज की रक्षा के लिए हो सके तो देश की सेवा को भी इस मामले में अपनी दखलअंदाजी देनी चाहिए आज बांग्लादेश में करीब सवा करोड़ हिंदू सत्ता परिवर्तन के शिकार हो रहे हैं आज उनकी रक्षा के लिए बांग्लादेश में कोई नहीं खड़ा है इसीलिए श्री बजरंग सेना भारत देश की राष्ट्रपति महोदय से अपील करता है की बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के लिए भारत देश को हर एक स्तर पर अपनी दखलअंदाजी करनी चाहिए इसी तातक्रम में आज श्री बजरंग सेना राष्ट्रपति महोदया के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें अजय पांडे, सूरज देवांगन, राजेश यादव,विजय साहू, कुंती,अंजलि,भारती सिंह, ज्योति सिंह के साथ अन्य कई श्री बजरंग सेना के पदाधिकारी चिरमिरी एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।

To Top