डीएवी पब्लिक स्कूल, चिरिमिरी मे 78 वां स्वतंत्रता दिवस संपूर्ण हर्षोल्लाह के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया,
हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विद्यालय के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। रैली में बच्चों के द्वारा भारत माता की जय एवं स्वतंत्रता दिवस के नारों से संपूर्ण वातावरण गूँज उठा। रैली में बच्चों का उत्साह देखने लायक था। रैली के दौरान आसपास खड़े लोगों ने भी बच्चों के साथ नारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
स्वतंत्रता दिवस पर निबंध लेखन एवं पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने भाषण में कहा कि वर्तमान परिवेश में बच्चों की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है, आने वाले समय मे उनके कंधों पर देश का भार होगा। इसलिए बच्चे अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें।




