पटना/ कोरिया। शासकीय हाई स्कूल छिन्दिया में हर्षोल्ल्लास पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल द्वारा विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत छिन्दिया सरपंच श्रीमती हेमलता सिह शासकीय प्राथमिक शाला छिन्दिया, शासकीय माध्यमिक शाला छिन्दिया एवं हाई स्कूल छिन्दिया के समस्त स्टाफ व छात्र- छात्राएं व वरिष्ठ ग्रामीण शामिल रहे। ध्वजारोहण के पश्चात गांव में प्रभात फेरी निकाली गई और स्कूल प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं के द्वारा मंच पर सामूहिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने छात्र छात्राओं की प्रस्तुति की जमकर सराहना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अमित जायसवाल व अन्य अतिथियों के हाथों के पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया गया।

