सेंट थॉमस मिशन स्कूल टेमरी में ध्वजा रोहण के बाद किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन


पाण्डवपारा/ पटना। सेंट थॉमस मिशन स्कूल टेमरी  में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी स्कूल ड्रेस में शामिल हुए। कार्यक्रम स्कूल के ग्राउंड में आयोजित किया गया था जिसे फूलों और गुब्बारे से खूबसूरती से सजाया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत टेमरी के सरपंच रामभरोस एवं स्कूल एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर मिथलेश नेताम, प्रिंसिपल श्रीमती लता नेताम रहे। अतिथियों एवं शिक्षकों का पुष्प एवं उपहार देकर स्वागत किया गया। सुबह 8:30 बजे विद्यालय के प्रधानाचार्य मति लता नेताम ने देश के अमर शहीदों को याद एवं नमन करके उसकी वीरता पर एक संक्षिप्त भाषण दिया और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझाया। छात्रों ने नृत्य, गीत, कविता पाठ, नाटक आदि जैसी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। अंत में मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। 

To Top