स्वयंसेवकों ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया, स्वास्थ्य मंत्री ने की यह घोषणा

सुमंत गांगुली | खड़गवां 

विवार को सरस्वती शिशु मंदिर खडगवां में स्वयंसेवकों के द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। संघ के स्वयंसेवक गुरु पूर्णिमा उत्सव को 15 दिनों तक मनाते है। उत्सव में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,  शिशु मंदिर प्राचार्य शिव नारायण सिंह, धनंजय पांडे, ललितेश कुमार सह विभाग संचालक, कमलेश गुप्ता मुख्य वक्ता जिला कार्यवाहक कोरिया, डेगमन राजवाड़े  सह खंड संचालक, प्रदीप तिवारी, प्रकाश कुशवाहा, आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।



18 लाख 20 हजार रुपए का मिनी स्टेडियम व 20 लाख रुपए के सामुदायिक भवन की घोषणा 


कार्यक्रम में सर्वप्रथम गुरु का पूजन किया गया, कमलेश गुप्ता मुख्य वक्ता जिला कार्यवाहक कोरिया ने गुरु और शिष्य की महत्व को बताते हुए कई उदाहरण दिए। उन्होंने बताया किसी को गुरु नाम मानते हुए संघ ने तत्व निष्ठ भगवा ध्वज को अपना गुरु माना है। 32 स्वयंसेवकों ने पूजन समर्पण किया | संघ चंदा नहीं लेता स्वयंसेवक जो आत्मा से समर्पण करता है उसी से काम चलता है देने वाले बहुत हैं, मगर संघ किसी का स्वीकार नहीं करता, भगवा ध्वज के सामने आकर जो समर्पण करता है उसी को स्वीकार करते हैं | इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शिशु मंदिर प्रांगण में 18 लाख 20, 000 की लागत से मिनी स्टेडियम एवं लगभग 20 लाख की लागत से सामुदायिक भवन स्वीकृति की घोषणा की।





To Top