5 अगस्त को शासकीय मां महामाया महाविद्यालय खड़गवां में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बी.ए./ बी.एस.सी./ बी. कॉम. प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्र व छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सोनवती उर्रे अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष खड़गवां, अरुणोदय पांडेय , धनजय पांडेय, सुखीत अगरिया , सुन्दर लल्ली, प्राचार्य डॉ अजय कुमार सोनी सहित महाविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थी और अभिभावकगण , राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
प्राचार्य द्वारा स्वागत उद्वोधन में महाविद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान दशा के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया, उसके पश्चात समस्त अतिथि गण द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया एवं आशीर्वचन दिया गया, उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक शत्रुघन सोनवानी जी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में हेमलता साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


