शांति समिति की बैठक लेती टीआई शीतल सिदार
पटना / बैकुण्ठपुर। नवरात्री एवं ईद पर्व को शांति पूर्वक मनाने थाना प्रभारी ने ली थाने में शांति समित की बैठक।
आज से प्रारंभ होने वाले चैत्र नवरात्री एवं ईद पर्व को शांति पूर्वक ढंग से मनाऐ जाने व चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए नवरात्री पर्व को मनाने के दिशा निर्देश थाना प्रभारी शीतल सिदार ने समिति के लोगों को देते हुए कहा कि पूजा अर्चना धूम धाम व पूरे श्रद्वा के साथ करें मगर नियमों का पालन भी करें, उन्होंने यह भी कहा कि सुबह 6 बजे से रात्री 10 बजे तक ही ध्वनी यंत्रों का उपयोग करें मगर उसकी भी अनुमती ले लेवें। रात्री 10 बजे के बाद भीड़ एकत्रित न हो ऐसी व्यवस्था पूजन समिति के सदस्य बनायें, इसके अलावा उन्होंने कहा कि पर्व में लोग नशे में वाहन न चलाऐं, बाईक पर 3 सवारी न बैठायें ऐसा होने पर भी सख्त कार्यवाही होगी। उन्होंने सभी से पूछा कि किस किस गांव में नवरात्री पर्व मनाया जाता है, नवरात्री पर्व के अवसर पर भीड़ अधिक जुटने वाले देवालयों व देवी मंदिरों को चिन्हांकित किया। शांति समिति की बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्र के देवालयों व देवी मंदिरों में पूजा अर्चना संपन्न कराने वाले आयोजक मंड़ल के पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा पटना सरपंच गायत्री देवी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा, दिनेष शर्मा, नरेश यादव, नीतीन शर्मा, सुनील सिंह, राजा सोनी, जगत रजक, भूपेन्द्र दुबे, मो. खलील खान, वसीम खान, मोहम्मद अजीम खान, एसटीएफ प्रभारी ईरबल सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

