बाल वैज्ञानिक तनवीर का मॉडल संभाग स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चुना गया


संभाग स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पटना के तनवीर ने पहला स्थान हासिल किया है। बता दें कि अम्बिकापुर में आयोजित संभाग स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पटना से 2 बच्चों का चयन हुआ था जिसमें कोरिया जिले का नेतृत्व करते हुए तनवीर ने अपने प्रोजेक्ट पर्यावरण के लिए जीवन शैली को प्रदर्शित किया जिसमें पहला स्थान हासिल किया। 



कक्षा आठवीं के छात्र तनवीर ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पटना का नाम संभाग स्तर पर रौशन किया जिस पर स्कूल के प्राचार्य व स्टाफ ने छात्र को बधाई दी। प्रदर्शनी में कक्षा 11वीं से अंशिता भी शामिल हुई थीं। मालूम हो कि बीते 28 फरवरी को स्वामी आत्मानंद स्कूल इंग्लिश व हिन्दी मीडियम के छात्र-छात्राओं के बीच विज्ञान मेले का आयोजन कर करीब 36 से ज्यादा मॉडल में से दो मॉडल का चयन कर संभाग स्तर पर भेजा गया था। कार्यक्रम स्कूल के प्राचार्य डीके सिंह, सुनिल जायसवाल, दिनेश राजवाड़े, अपूर्वा द्विवेदी के नेतृत्व में हुआ था।  जहां कन्या हाई स्कूल के प्राचार्य मूलचंद जायसवाल सहित 5 शिक्षक, शिक्षिकाओं के दल ने निरीक्षण करते हुए निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की थी, बच्चों ने एक से बढ़ कर एक प्रोजेक्ट तैयार किया था जिसकी अतिथियों सहित शाला परिसर में पहुंचे अभिभावकों ने सराहना की थी।




To Top