जीवन दीप समिति के कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर मानदेय दिये जाने की मांग कर्मचारी कल्याण संघ ने कलेक्टर से की। कर्मचारियों के ब्लॉक अध्यक्ष किशन सारथी के नेतृत्व में पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे विधायक भईया लाल राजवाड़े व कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि जीवन दीप समिति के कर्मचारी विगत कई वर्षों से लगातार अपने कार्याे का संपादन अच्छे से करते आ रहे हैं और विगत 10 वर्षों से वेतन में वृद्धि भी नहीं हुई है किसी को 6 हजार तो किसी को केवल 4 हजार रुपए ही प्रतिमाह वेतन दिया जाता है, बढ़ती मंहगाई के कारण कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है उन्होंने मांग पत्र सौंपते हुए कलेक्टर दर पर निर्धारित मजदूरी दिये जाने की मांग विधायक भईया लाल राजवाडे के साथ साथ कलेक्टर कोरिया से की है। ज्ञापन सौंपने वालों में किशन सारथी, भूवनेश्वर कुशवाहा, रविशंकर देवांगन, मुन्नी बाई देवांगन, सकुंतला देवांगन, अनवर खान आदि शामिल रहे।
बढ़ सकता है जीवनदीप समिति के कर्मचारियों का वेतन
मार्च 04, 2024
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें

