डोंगरगढ़ मंदिर के पहाड़ पर उठी आग की लपटे, वन विभाग बुझाने का प्रयास कर रहा

त्तीसगढ़ के प्रसिद्ध स्थल राजनांदगांव जिलें के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी पहाड़ी में बीती रात (गुरुवार-शुक्रवार) को आग लग गई। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है। तेज गर्मी व सूखे पत्तों की वजह से आग तेजी से पहाड़ में फैलने लगी। तड़के 4 बजे जब कुछ लोग सोकर उठे तब उन्होंनें पहाड़ पर आग की लपटों को फैलते देखा। इसके बाद मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों को जानकारी दी गई। लेकिन सुबह वन विभाग के अफसरों तक सूचना नहीं पहुंची थी। इसलिए आग बुझाने के लिए वन कर्मी देरी से पहुंचे। बताया गया कि बम्लेश्वरी पहाड़ी पर आग मंदिर के पिछले हिस्से में लगी। वनकर्मी आग को फैलने से रोकने के लिए कटाव कर रहे है। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के ट्रस्टी संजीव गोमास्ता ने बताया कि आगजनी की सूचना वन विभाग को दी गई थी। 


(देखे आग का वीडियाे)

प्रदेश में सबसे गर्म चल रहा डोंगरगढ़ का तापमान

पिछले सप्ताह भर से प्रदेश में गर्मी तेज पड़ रही है। मार्च में ही पारा 38-39 डिग्री तक चला गया है। पिछले तीन दिनों तक लगातार डोंगरगढ़ का तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रहा। जो कि प्रदेश में सबसे सर्वाधिक था। यहीं वजह है कि पहाड़ में लगी आग तेजी से फैल गई। 

तीन साल पहले पहाड़ की दुकानों में लगी थी आग, जलकर हो गई थी खाक- बता दें कि अक्सर गर्मी के दिनों में लापरवाही से पहाड़ में आग लग जाती है। तीन वर्ष पहलें कोरोना काल में जब मंदिर की सीढ़ियों में बनी दुकानें बंद थी तब दोपहर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई थी। जिससे करीब दो दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गई थी। इससे दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि आग इस बार मंदिर के पिछलें हिस्से में लगी है। लेकिन यदि समय रहतें आग को पूरी तरह से नहीं बुझाया गया तो यह पूरें पहाड़ के जंगल में फैल जाएगी। सूचना मिलनें के बाद वनकर्मी आग बुझानें पहाड़ में पहुंच गए है।



 

To Top