पुलिस को 12 मार्च को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम शिवपुर थाना चरचा में अवैध कोयला तस्करी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर थाना पटना अंतर्गत भी कोयला चोरी की सूचना मिली।
सूचना पर पुलिस की टीम ने थाना चरचा के ग्राम शिवपुर के जंगल किनारे बांसबाड़ी में तस्करी करने के लिए 15 बोरी व ट्रेन लोडिंग CHL में 17 बोरी और थाना पटना के ग्राम टेंगनी में 5 बोरी कोयला जूट बोरे में लावारिस हालत में मिला। कोयले से भरी कुल 37 बोरियां मिली। जिसमें प्रत्येक बोरी का वजन करीब 50 किलो बताया जा रहा है। जिसका कुल वजन करीब 1850 किलो है। कोयले काे पुलिस की टीम ने जब्त कर लिया है। पुलिस की टीम लावारिस हालत में रखे कोयले को जब्त कर धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर रही है।
13 मार्च को थाना पटना अंतर्गत 3 आरोपी अवैध कोयला खदान से कोयला को अंगा-पूटा बेचने के लिए सायकिल से ले जा रहे थे, जिसमें अवधेश कुमार पिता रामप्रसाद, शोभित पिता कमला प्रसाद, संजय पिता रामझुठन तीनों आरोपियों को 3 सायकिल में 2-2 बोरी के ले जा रहे थे जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इसी प्रकार मोटर सायकिल में 3 बोरी कोयला ले जा रहे गणेश सिंह पिता रामनारायण तिवारी निवासी मुरमा जो कि हथवार के रास्ते ग्राम डबरीपारा बेचने के लिए ले जा रहा था जिसे अंडर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 41(1)(4) व 379 भादवि के तहत कार्रवाई की जा रही है।


