लोकसभा क्षेत्र का एक एक कार्यकर्ता स्वयं में प्रत्याशी - डॉ सरोज पांडेय


बैकुन्ठपुर/ पटना।
गुरुवार 14 मार्च को कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कोरिया जिला भाजपा कार्यालय बैकुन्ठपुर व पटना के पानी टंकी मैदान में स्थित दुर्गा पूजा पंड़ाल में आयोजित मंडल स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय ने भाजपा कार्यालय बैकुन्ठपुर में 21 बूथ व 6 शक्ति केन्द्र एवं पटना के दुर्गा पूजा पंड़ल में पटना क्षेत्र के 61 बूथ एवं 10 शक्ति केंद्र से आये पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक एवं कामकाज के सम्बंध में बैठक ली। 



बैठक में डॉ सरोज पांडेय ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने मुझे कोरबा का लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाकर भेजा है लेकिन इस चुनाव में लोकसभा क्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता स्वयं में एक प्रत्याशी के रूप में काम कर रहे हैं। मैं जहां-जहां जा रही हूं वहां कार्यकर्ताओं के बीच का उत्साह देखकर लग रहा है कि निश्चित रूप से लोकसभा में कमल खिलाने जा रहा है।


सुश्री पांडेय ने कहा कि विगत 5 साल कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने ऐसे सांसद को देखा है जिसने चुनाव जीतने के बाद कभी क्षेत्र की ओर मुड़कर झांका तक नहीं। आज जब हम गांव-गांव पहुंच रहे हैं तो जनता स्वयं कांग्रेस सांसद को कार्यकाल के दौरान लापता होना बता रही है, साथ ही उन्होंने विकास कार्य करना तो दूर क्षेत्र की जनता का सुख दुख भी नहीं बांटा और हमेशा केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रहित में लिए गए फैसले का सदन में विरोध करती रहीं। 



सुश्री पांडेय ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है तो मेरी जिम्मेदारी बनती है की यहां के जनता के उम्मीदों पर खरा उतरू और इस क्षेत्र का विकास करूं। उन्होंने यह भी कहा की मैं पूर्ण विश्वास दिलाना चाहती हूं की आगामी कार्यकाल में आपकी सांसद आपके लोकसभा क्षेत्र में रहकर आपकी समस्याओं को सुनकर केवल और केवल विकास के लिए ही काम करेगी और आपके सुख दुख में सदैव उपस्थित रहेगी। 



बैठक में मुख्य रूप से कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय, विधायक भईया लाल राजवाड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, डॉ. राकेश शर्मा, शैलेश शिवहरे, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, मंड़ल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, विनोद साहू, संदीप दुबे, श्रीराम राजवाड़े, शंकर प्रसाद सोनी, धीरेन्द्र सोनी जिला मंहामंत्री पंकज गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, मंड़ल अध्यक्ष कुबेर साहू, जिला संवाद प्रमुख विमलकांत गुप्ता, कार्यालय प्रभारी भानू पाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह, बैकुन्ठपुर नगर पालिका अध्यक्ष नमिता शिवहरे, जनपद सदस्य सौभाग्यवती सिंह, अनिल जायसवाल, बाबा पाण्ड़ेय, रितेश सिंह, सुनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

To Top