अंकित अग्रवाल | चरचा कॉलरी
एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विगत कई वर्षों से ग्राम कटगोडी में ब्लैक डायमंड ग्रामीण अंचल फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है। इस वर्ष प्रतियोगिता का उद्घाटन 10 फरवरी को किया गया। प्रतियोगिता में कोरिया जिले की कुल 24 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन 1 मार्च को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र बीएन झा व विशिष्ट अतिथि बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े मोजूद रहे। मंच पर महाप्रबंधक संचालन राजेंद्र कुमार, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र रवि रश्मि रंजन लकड़ा भी उपस्थित रहे।
फाइनल मैच बजरंग क्लब कटगोडी वर्सेस न्यू स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब चरचा के मध्य खेला गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मैच के पूर्व राष्ट्रीय गान व किक मारकर मैच प्रारंभ किया गया। न्यू स्पोटिंग क्लब चरचा मैच प्रारंभ से कटगोडी पर दबाव बनाया रखा। पहले हाफ तक चरचा टीम 1-0 से बढ़त बनाए रखा। मध्यांतर के बाद दोनों ही टीम मैदान पर उतरी। मैच प्रारंभ के कुछ ही देर में कटगोडी टीम ने शानदार गोल करते हुए 1-1 कि बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।मैच समाप्त होने कि कुछ ही मिनटों में चरचा टीम दुसरा गोल करने में सफलता हासिल किया। इसी के साथ चरचा टीम 2-1 से विजयी रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र बी एन झा ने अपने उद्बोधन में कहा की ऐसे प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा मिलता है और साथ ही यहां के स्थानीय खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलता है। एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र हमेशा ही ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा। विधायक भईयालाल राजवाड़े ने दोनो टीम के खेल को सराहते हुए अपनी शुभकामनाएं दी एवं उपस्थित जनमानस को अपने रुचि के अनुरूप खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने हेतु प्रेरित किया और एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र द्वारा ऐसे आयोजन किए जाने की प्रशंसा की।



