छत्तीसगढ़ की बेटी ने जीता सिल्वर मेडल, सीएम ने किया स्वागत


बले बढ़िया, छत्तीसगढ़िया। यह तो आपने कई मौकों पर सुना ही होगा। एक छात्तीसगढ़ीया लड़की ने इसे साबित कर दिखाया वो भी भारत के बाहर यूएई की धरती में। उसने कराटे की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के साथ इजिप्ट की खिलाड़ियों को प्राप्त किया और सिल्वर मेडल जीत लिया।


इरादे मजबूत हो और विश्वास पक्का हो तो आप किसी भी दिशा में बढ़ाने के साथ सफलता प्राप्त कर ही सकते हैं। कोरबा निवासी स्नेहा बंजारे ने ऐसा ही किया। 4 वर्ष की उम्र से खेल की तरफ रुझान रखने वाली स्नेहा अभी मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की छात्रा है जिसने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएई में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और भारत का प्रतिनिधित्व किया। कोरबा वापस आने पर शुभचिंतकों ने उसका स्वागत किया। स्नेहा ने बताया कि उसका मुकाबला इजिप्ट के खिलाड़ी से हुआ था और उसे जीत हासिल हुई। वह थोड़ी और कोशिश करती तो गोल्ड भी ला सकती थी।



स्नेहा ने बताया कि भारत से उसके समेत 49 खिलाड़ी अलग-अलग खेल में शामिल होने के लिए संयुक्त अरब अमीरात गए हुए थे। प्रतियोगिता में 84 देश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।भारत से तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमे उसने अपना प्रदर्शन दिखया।जहा खेल के प्रदर्शन कर छग वापस लौटी और सीएम हाउस में उनसे मुकालात हुई उन्होंने बधाई दिया।


स्नेहा ने बताया कि उसके पिता सियाराम और बड़े भाई कराते के खिलाड़ी है जिनके मार्गदर्शन में आज वो यहाँ तक पहुचे है और आगे भी वो देश के लिए खेलना चाहती है और भारत का नाम रौशन करना चाहती है। बिलासपुर विश्वविद्यालय से फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रही स्नेहा ने बताया कि उसके पिता और भाई की प्रेरणा शुरू से मिलती रहे हैं जिसके कारण वह सफलता के इस स्थान पर है।  कोरबा जिले के और भी खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बनाई है और अपने साथ-साथ जिले में प्रदेश का नाम रोशन किया है।




To Top