मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के मौके पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सीएम को जन्मदिन की बधाई देते हुए मिलेट्स के बने लड्डूओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर उपहार स्वरूप भेंट किया। दरअसल ये मुख्यमंत्री का 60वां जन्मदिन है इसलिए खासतौर पर 60 के आकार में लड्डूओं को सजाकर महिलाओं ने इसे तैयार किया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह की बहने आर्थिक स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं और आने वाले समय में वो विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने में अपना अहम योगदान देने वाली हैं।
महिलाओं ने लड्डूओं को 60 के आकार में सजा सीएम को दिया तोहफा
फ़रवरी 21, 2024
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें

