छत्तीसगढ़ : राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए 15 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन



त्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश के 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से चल रहा है। 7 फरवरी तक 43 लाख 83 हजार 497 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन हुए हैं। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और घर बैठे फोन पर एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर रहे हैं। 



बता दें कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जाना है। विभाग के अनुसार प्रदेश में नवीनीकरण में बालोद जिला पहले स्थान पर है जहां 2 लाख 21 हजार 809 हितग्राहियों में से 1 लाख 70 हजार 872 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाइन आवेदन जमा किया है। इसी प्रकार दूसरे स्थान पर कांकेर जिले में 1 लाख 87 हजार 999 हितग्राहियों में 1 लाख  35 हजार 725 हितग्राहियों ने अपना ऑनलाइन आवेदन किया है वहीं तीसरे स्थान पर धमतरी जिला है जहां 2 लाख 42 हजार 320 हितग्राहियों में 1 लाख 73 हजार 413 हितग्राही ऑनलाइन आवेदन कर चुके है। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है, जिसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। 


हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से भी एप डाउनलोड कर सकते हैं। राशनकार्ड धारी अपने मोबाइल में एप के जरिए नवीनीकरण के लिए आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास फोन नहीं है या जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वह उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। 



To Top