कार में डेढ़ लाख रुपए की 30 पेटी शराब लेकर जा रहे थे, पुलिस ने पकड़ा

सुमंत गांगुली | खड़गवां 



ध्यप्रदेश से शराब परिवहन करने वाले दो आरोपी को एमसीबी जिले के खड़गवां थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। आरोपियों ने कहा कि वे बिजुरी से शराब लेकर लुण्ड्रा बिक्री करने ले जा रहे थे। वाहन की तलाशी लेने पर कार के पीछे सीट व डिक्की में 30 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की गई। 



पुलिस के अनुसार सरगुजा के लुण्ड्रा का 50 वर्षीय दया साहू पिता अमीन साव, लुण्ड्रा बहेराडीह के 30 साल के एजाज खान पिता अब्दुल रहमान के साथ टाटा नेक्सन कार क्रमांक CG 15 EA 3371 में 30 पेटी अंग्रेजी शराब (गोवा व्हीस्की) जिसमें प्रत्येक पेटी में 50-50 नग कुल 1500 पाव कुल 270 लीटर कीमत करीब 1 लाख 65 हजार रुपए लेकर अनूपपुर बिजुरी के रास्ते खड़गवां होकर जा रहा था। सूचना पर रात में पेट्रोलिंग टीम ने बरदर डेम पुलिया के पास घेराबंदी कर कार रोक कर पूछताछ की। चालक ने अपना नाम एजाज व  साथी का नाम दया साहू लुण्ड्रा जिला सरगुजा का रहने वाला बताया। आरोपियों को नोटिस देकर शराब बिक्री करने या परिवहन करने का पास परमिट मांगा गया, परमिट नहीं होने पर आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब व कार जप्त किया गया।  आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 





To Top