CCTV में कैद हुए डीजल चोर, घटना को बेखौफ दे रहे अंजाम

सुमंत गांगुली |  खड़गवां 


त्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में खड़गवां थाना से महज 1 किमी की दूरी पर चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने सोमवार सुबह 5.30 बजे खड़गवां फॉरेस्ट ऑफिस के पास ट्रांसपोर्ट कंपनी की खड़ी ट्रेलर के डीजल टंकी का ढक्कन तोड़कर 300 लीटर डीजल चोरी कर ली।



 चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो से मालूम चला कि चोर सफेद रंग की कार सड़क किनारे खड़ी कर उतरते हैं, इधर-उधर देखते हुए एक व्यक्ति रॉड लेकर कार से उतरता है और कार ट्रेलर के पास जाकर रुकती है, दो लोग टंकी का ढक्कन तोड़कर डीजल निकालते हैं और एक व्यक्ति सड़क मार्ग पर नजर रखता है। चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। करीब महीना भर पहले खड़गवां बाजार में दो दुकान के ताले तोड़ने की घटना सामने आई थी। हालांकि मामले में कोई भी शिकायत थाना तक नहीं पहुंची। थाना प्रभारी आर्यन गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। 




To Top