Photos मीत ब्रदर्स व बॉलीवुड डांस ग्रुप के गानों पर जमकर झूमे लोग


त्तीसगढ़ के कोरिया जिले में झुमका महोत्सव में बॉलीवुड डांस ग्रुप, अलंकार सूफी बैंड की प्रस्तुति ने दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। इंडियन आयडल फेम सिंगर निहाल टैरो, शनमुख प्रिया व नचिकेत लेले की प्रस्तुति से दर्शकों को खूब झुमाया। तस्वीरों में देखिए किस तरह दर्शक पुराने गीतों पर थिरकते रहे।



निहाल टैरो व निचेकत लेले ने पुराने व नए गीत पर अपने सुरों का जादू चलाया। सूफी गीत तुम्हें दिल लगी भूल जानी पड़ेगी...कभी दिल लगाकर तो देखो, दर्द-ए-दिल, दर्द-ए-जिगर, पहले तो मैं शायर था...जैसे कई पुराने फिल्मों के गीत ने झुमका की शाम को संगीतमय बना दिया। 




मीत ब्रदर्स के गीतों पर लोग जमकर झूमे। इन्सूमेंटल ऑन ट्रेक, पियानिस्ट आर्टिस्ट, नसीर म्यूजिकल ग्रुप, डांस ग्रुप ने बढ़ चढ़कर प्रस्तुति दी गई। रात 8 बजे से बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स के गीतों की प्रस्तुति पर लोग देर रात तक झूमते रहे। विधायक, अधिकारी कर्मचारी भी संगीतमय गीतों पर जमकर थिरके।



बोटिंग का जमकर उठाया लुत्फ 


जल महोत्सव में लोगों ने बोटिंग का जमकर लुत्फ उठाया। झुमका बोट क्लब से आईलैंड तक के रोमांचक सफर का लोगों ने परिवार के साथ आनंद लिया। आईलैंड, सेल्फी जाेन पर लोगों ने फोटोशूट कराया।


To Top