स्कूली छात्रों को यातायात नियमों से जागरूकता कर रही पुलिस



यातायात पुलिस जागरूकता अभियान को लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल सोनहत, एकलव्य सोनहत, मिडिल स्कूल अकलासरई व स्वामी आत्मानंद स्कूल कटगोड़ी में छात्रों को यातायात नियम, संकेत व चिन्ह, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, सायबर अपराध, मानव व्यापार से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।



यातायात सैनिक डॉ महेश मिश्रा ने नाबालिग छात्रों को वाहन न चलाने की समझाइश दी। साथ ही 18 साल से अधिक आयु होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाने के लिए कहा गया। यातायात नियमों पर जानकारी देते हुए डॉ मिश्रा ने छात्रों व विद्यालयीन स्टाफ द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। छात्राओं को भविष्य में यातायात नियम का उल्लंघन ना करने संकल्प दिलाया साथ ही छात्रों की समझदारी पर उन्हें पुरस्कृत किया।  इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह, खंड स्त्रोत समन्वयक एरोन लकडा़, प्राचार्य देवदत्त सिंह, वीरेंद्र तिवारी, सुखलाल राजवाड़े, सैनिक राजेश खलखो ने भी यातायात नियमों का पालन करने कहा। 



डॉ महेश मिश्रा ने यातायात के अनिवार्य, चेतावनी व सूचनात्मक चिन्हों की जानकारी के साथ यातायात संबंधित  जानकारी प्रदान करते हुए चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना, वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति व लापरवाही से वाहन ना चलाना, प्रेशर हॉर्न का उपयोग ना करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, जेब्रा क्रॉसिंग, रेलवे क्रॉसिंग, गुड समेरिटन, लाइसेंस बनवाने के नियम, दुर्घटना के कारण, दुर्घटना घटित होने पर चालक का कर्तव्य, सड़क सुरक्षा मितान, सड़क पर वाहन चलाने का सही तरीका, मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं व उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि से संबंधित जानकारी प्रदान की व जीवन में यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।



To Top