ग्रामीण इस यात्रा से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार आज प्रदेश की विधानसभा देखी। बहुत अच्छा और यादगार अनुभव रहा। मुख्यमंत्री ने हमें स्वयं विस्तार से विधानसभा के कार्यों के बारे में बताया, हम सब बहुत खुश हैं। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बतौर गृहमंत्री माओवाद प्रभावित इलाकों में शांति स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्होंने माओवाद प्रभावित इलाकों के युवाओं से संवाद के लिए यह पहल की है। इन इलाकों के लिए विशेष रूप से कार्ययोजना तैयार कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। अस्पताल और स्कूल की मांग रखी- दोनों ही गांवों के निवासियों ने मुख्यमंत्री से स्कूल और अस्पताल की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को कहा कि हम आपकी सभी समस्याओं का हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं स्वयं और मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी इस दिशा में कार्य करेंगे। इस उद्देश्य से एक फोन नंबर की व्यवस्था भी की जाएगी जो केवल आप लोगों के फीडबैक के लिए होगा। आप इससे सीधे संवाद कर सकेंगे। सुकमा के ग्रामीण दो दिनों के राजधानी रायपुर के प्रवास पर हैं। ग्रामीणों ने बुधवार को पुरखौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र, विमानतल, डीकेएस हास्पिटल, अंबुजा माल के साथ ही रायपुर शहर का भ्रमण किया।
टाॅप नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव के लोगों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही
फ़रवरी 29, 2024
टाॅप नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती के लोगों ने जिनकी आवाज अब तक नक्सली बंदूकों के साये में चुप करा दी जाती थी, उन्होंने पहली बार विधानसभा में जनता की आवाज को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोकतंत्र के मंदिर में गूंजते सुना। सुकमा जिले के पुवर्ती के साथ ही टेकलगुडेम और सिलेगर के ग्रामीणों ने विधानसभा में देखा कि किस तरह लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष मुद्दों पर सहमति-असमहति के बावजूद चर्चा कर अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचते हैं और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल आतंकवाद की वजह से बरसों आपके इलाकों में विकास प्रभावित रहा। बस्तर के विकास के बगैर और आप लोगों तक विकास पहुंचाए बगैर छत्तीसगढ़ का विकास संभव नहीं है। हमने इसके लिए नियद नेल्लानार योजना आरंभ की है। न केवल हम आप लोगों को सुरक्षा प्रदान करने वहां नये कैंप लगा रहे हैं अपितु कैंप के 5 किमी के दायरे में इस योजना के अंतर्गत 25 तरह की मूलभूत सुविधाएं 32 तरह की व्यक्तिमूलक योजनाओं के माध्यम से दे रहे हैं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं अन्य विधायकों की मौजूद रहे।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


