41 हजार की नशीली दवा और इंजेक्शन बेचते पुलिस ने युवक को पकड़ा


टना थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा, आबकारी व एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई के लिए निकली पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंडरीपानी के खलेश्वर राम साहू के पास नशीली दवा और इंजेक्शन है, जिसे वह 500 से 600 रुपए तक में नशेड़ियों के पास बेचता है।



थाना प्रभारी शीतल सिदार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ग्राम सरभोका पहुंची, जहां ग्राम कुड़ेली माजा चौक के पास नीम पेड़ के नजदीक एक व्यक्ति खड़ा था, जैसे ही वहां पुलिस की गाड़ी पहुंची तो उसे देखकर आरोपी भागने लगा, उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने के साथ हाथ में रखे झोले की जांच की गई तो उसके पास से अवैध नशीली दवा ब्यूप्रेनोफिन रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 2 एमएल के 82 नग और एविल 10 एमएल का 91 नग वायल बरामद किया गया। जिसकी कीमत बाजार मूल्य के हिसाब से 41 हजार रुपए बताई जा रही है। दवाई और इंजेक्शन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शीतल सिदार, उनि अनिल सोनवानी, आरक्षक अमल कुजूर, रामयण सिंह, राजेश्वर साहू,  उज्जैन पुरी व संदीप कुमार साय शामिल रहे। 



To Top