आदिवासियों के लिए अंग्रेजों से विद्रोह करने वाले वीर गुंडाधुर इतिहास में सदा अमर रहेंगें : सीएम


शपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल ग्राम मुंडाटोली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भूमकाल स्मृति दिवस पर आदिवासी जननायक अमर शहीद गुंडाधुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सीएम ने कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का आगाज करने वाले जननायक वीर गुंडाधुर का बलिदान इतिहास में सदा अमर रहेगा।




सीएम साय ने कहा कि आदिवासियों के प्रेरणास्त्रोत वीर गुंडाधुर ने बस्तर को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए अपना बलिदान दिया। इसलिए आज भी उन्हें बस्तर में देवता की तरह पूजा जाता है। हर साल भूमकाल दिवस के मौके पर 10 फरवरी को उन्हें याद किया जाता है और श्रद्धांजलि दी जाती है। सीएम ने कहा कि आदिवासी चेतना के प्रतीक के रूप में शहीद गुंडाधुर जनमानस में हमेशा जीवित रहेंगे। उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला भूमकाल दिवस सदा हमें शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद करने का साहस देता रहेगा। सीएम कहा कि अमर शहीद गुंडाधुर ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आदिवासी जनमानस में जो अलख जगाई है, वह हमेशा प्रज्ज्वलित रहेगी। छत्तीसगढ़ के बस्तर के एक छोटे से गांव में पले-बढ़े गुंडाधुर ने अंग्रेजों को इस कदर परेशान किया था कि कुछ समय के लिए अंग्रेजों को गुफाओं में छिपना पड़ा था। क्रांतिकारी अमर शहीद गुंडाधुर आज भी लोगों के दिलों में बसे है। शहीद गुंडाधुर का व्यक्तित्व व कृतित्व हमें प्रेरणा देता है।


सीएम आज जशपुर के कार्यक्रमों में रहेंगे  


सीएम विष्णु देव साय 11 फरवरी को जशपुर और दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम नर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया से कार द्वारा रवाना होकर कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कण्डोरा पहुंचेंगे और वहां मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम ग्राम कण्डोरा से दोपहर साढ़े 12 बजे कार से रवाना होकर 12.40 पर ग्राम लोधमा पहुंचेंगे और वहां श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में शामिल होंगे। सीएम दोपहर 1.40 बजे कार से ग्राम बगिया आएंगे और वहां से दोपहर 2.15 पर हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे दुर्ग पहुंचेंगे। 


To Top