पटना के ग्लोबल प्राइड स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया गया। कोरिया जिले के पटना जमगहना में संचालित ग्लोबल प्राइड स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े अतिथि रहे।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वार्षिक उत्सव, गणतंत्र दिवस के साथ साल भर के भीतर स्कूल में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं व अन्य कार्यक्रमों मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर अतिथियों के साथ स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

