कोयला खदान में चोरी की कोशिश, पांचवे दिन पकड़े गए 4 चोर




कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के कटकोना कॉलरी में चोरी की कोशिश करने वाले आरोपी गिरफ्तार हुए। चोरी में इस्तेमाल कटर सहित अन्य औजार भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके थे चोरी की योजना जेल में ही बनाई गई थी। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी लूट  चोरी के आदतन अपराधी है। कोरिया पुलिस की सतर्कता से सभी आरोपी पकड़े गए




पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के कटकोना 3  4 नंबर खदान में मुहाड़े के स्लैब काे तोड़कर चोरी करने की नियत से खदान में घूसने की कोशिश कर रहे थे। अज्ञात चोरों के खिलाफ उप प्रबंधक कार्मिक विनोद कुमार ने 19 फरवरी को पटना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। पटना पुलिस ने तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया को घटना से अवगत कराया। 


इसके बाद पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार के निर्देशन  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कविता ठाकुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर लगातार पतासाजी की जा रही थी। इस बीच पटना थाना में मुखबीर से सूचना मिली कि बड़ा बाजार चिरमिरी के कुछ स्थानीय लोग पूर्व नियोजित योजनाबद्ध तरीके से ग्राम कटकोना के कोयला खदान में तांबा चोरी करने रहे हैं। पतासाजी के दौरान चिरमिरी के विजय सिंह, करण अगरिया, सग्रजीत झा  मनकेश्वर हरिजन चारों आरोपियों को कटर मशीन  अन्य औजार के साथ उन्हें उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से थाना में पूछताछ करने पर सभी आरोपियों ने कुबूल किया कि वह चोरी करने का प्रयास किये थे। गार्ड  अन्य स्टॉफ के ने से वह जंगल की ओर भागे और वहीं छुपे हुए थे। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 511 भादवि के तहत पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।


जेल में बनाई गई थी चोरी की योजना

पटना थाना प्रभारी निरीक्षक शीतल सिदार ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग चोरी के मामले में जेल में बंद थे  आरोपी मनकेश्वर हरिजन के रिहा होने के बाद उसने अन्य तीनों आरोपियों को रिहा कराने में मदद की जिससे सभी बाहर आने के बाद उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किये। आरोपी विजय पटना थाना के अपराध क्र. 263/23 में पूर्व से ही एसईसीएल कटकोना कॉलरी के ताम्बा चोरी के प्रकरण में जेल में निरुद्ध था। 


साथ ही सभी आरोपी पूर्व से ही चोरी  लूट के आदतन अपराधी है  सभी के विरुद्ध पहले भी अपराध कायम हो चुका है। उक्त प्रकरण में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रविकांत सहारे, थाना प्रभारी पटना निरीक्षक शीतल सिदार, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान, पुलिस सहायता केंद्र कटकोना प्रभारी प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह, थाना बैकुंठपुर से आरक्षक भानु प्रताप सिंह, थाना पटना से आरक्षक रामायण सिंह, संदीप साय, अमल कुजूर, अजय मिश्रा, सायबर सेल से सजल जायसवाल, शिवम सिन्हा शामिल रहे। 


थाना प्रभारी शीतल सिदार हुईं सम्मानित

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने पटना थाना के अपराध क्रमांक 36/2024 धारा 457, 380  धारा 379, 511 प्रकरण में चार आरोपियों को सिंगरौली मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर चोरी गया सम्पूर्ण मशरूका 11 किलो से अधिक चांदी बरामद करने पर व कटकोना कॉलरी में चोरी का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने पर पटना थाना प्रभारी निरीक्षक शीतल सिदार उनकी टीम को नकद राशि से पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया। 



To Top