प्राचार्य डॉ रामकिंकर पांडेय द्वारा विद्यार्थियों को संसद द्वारा पारित संकल्प का पाठ कराया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को जम्मू-कश्मीर के विस्तृत इतिहास से परिचित कराया। पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर व लद्दाख तथा चीन अधिकृत लद्दाख जो क्षेत्र सामरिक और आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण और सम्पन्न हैं उन्हें भारत में मिलाया जाना अब अत्यावश्यक है इससे आतंकवादी गतिविधियों पर भी रोक लगेगी। कार्यक्रम अंतर्गत डॉ राज किशोर सिंह बघेल ने विद्यार्थियों से अपने देश की संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संकल्पों के बारे में बताया। विचार गोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने अपने उद्बोधन में 1947 से आज पर्यंत पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न षड़यंत्रों के बारे में बताया। कार्यक्रम में रासेयो महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रेमा कुजूर सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पाक अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय करने छात्रों ने लिया संकल्प
फ़रवरी 24, 2024
शासकीय लाहिड़ी पीजी कॉलेज चिरमिरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने जम्मू कश्मीर व लद्दाख अध्ययन केंद्र के निर्देशानुसार 22 फरवरी को संकल्प दिवस का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ राम किंकर पाण्डेय ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का ही हिस्सा है जिसका विलय भारत में किया जाना चाहिए। वर्षों पहले भारत की संसद ने इस आशय का संकल्प पारित किया था और प्रतिवर्ष हम 22 फरवरी को संकल्प दिवस का आयोजन करते हैं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच पाक अधिकृत कश्मीर का विलय भारत में होना चाहिए विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


