मिनी मैराथन में प्रतिभागियों ने 5 किमी दौड़ लगाकर जीते इनाम

सुमंत गांगुली | खड़गवां 


नेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (M.C.B.) जिले के खड़गवां में विकसित भारत मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियाेगिता की शुरुआत की। मैराथन में 112 प्रतिभागियों ने एकलव्य स्कूल पोड़ीडीह से खड़गवां मार्केट तक 5 किमी दौड़ लगाई।  



प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सूरजपुर के अश्लेष राजवाड़े ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर बनारसी, तीसरे स्थान पर उमेश कुमार रहे। महिला वर्ग में खड़गवां की सुशीला, शिवपुर की संगीता और शिवपुर की प्रीति आगे रहीं। पुरुष, महिला दोनों वर्ग में पहला पुरस्कार 5100 रुपए, दूसरा पुरस्कार 3100 रुपए और तीसरा पुरस्कार 2100 रुपए का दिया गया। 





अधिकारी-कर्मचारियों ने भी लिया हिस्सा 


मैराथान दौड़ में नायब तहसीलदार सरिता राजवाड़े ने भी हिस्सा लिया। इसी तरह बिजली विभाग के कर्मचारी उमेश्वर प्रताप राजवाड़े ने भी हिस्सा लिया। आयोजन को लेकर युवाओं में उत्साह दिखा। जनप्रतिनिधियों ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया।


इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष खड़गवां सोनमती उर्रे, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, एसडीओ केके चौधरी, थाना प्रभारी आरएन गुप्ता, कार्यक्रम संरक्षक अरुणोदय पाण्डेय, पत्रकार बब्बी शर्मा, भाजयुमो खड़गवां अध्यक्ष राम प्रताप, उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद खान, सचिव प्रमोद साहू, फूलचंद, शैलेंद्र गुप्ता, सुखित लाल अगरिया, विशाल मरकाम, बंधन सार्थी, रामलाल साहू, शिवचंद, अनिल सिंह, रुद्र पाण्डेय ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। 



To Top