कोरबा में 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की मंजूरी

नरेश यादव | पटना 


भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर कहा कि डबल इंजन सरकार से प्रदेश के विकास को पंख लग चुके हैं, आने वाले समय में प्रदेश में ऐसा विकास होगा कि छत्तीसगढ़ पूरे देश में एक अलग राज्य बनकर उभरेगा। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा ने मोदी की गारंटी देकर जो संकल्प विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश की जनता के समक्ष व्यक्त किया था, उस पर तेजी से अमल किया जा रहा है। 


सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ प्रदेश सरकार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों को सीधे तौर पर लाभ देने वाला बजट प्रस्तुत किया है। शहर से लेकर सुदूर वनांचल में रहने वाले लोगों को चिंता है कि अब गरीबों को मकान, किसानों को दाम और युवाओं को बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि बजट में भाजपा की डबल इंजन सरकार की संकल्पना साकार होगी। कोरबा जिले की बहुप्रतीक्षित एल्युमिनियम पार्क की घोषणा की गई है, इससे छोटे उद्योगों को उन्नति के पंख लगेंगे। कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल लाइन निर्माण को तीव्र गति से करने के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। भाजपा नेता ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरबा की मांग पिछले 15 साल से उचित तरीके से नहीं रखने की वजह से बड़ी मांगे अधूरी थी, लेकिन मंत्री लखन की विकास की सोच का ही नतीजा है कि पहले बजट में ही कोरबा को 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है।




To Top