मनेंद्रगढ़ विधानसभा के खड़गवां विकासखंड में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधायक कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय खड़गवां बिलासपुर स्टेट हाईवे पर मुख्य बाजार क्षेत्र में खोला गया है। विधायक कार्यालय में लोगों से उनकी समस्या, शिकायत व सुझाव संबंधित आवेदन लिए जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि खड़गवां मेरा गृह निवास क्षेत्र है। क्षेत्रवासियों का काम सुचारू रूप से चले इसलिए यह कार्यालय खोला गया है। सप्ताह में एक दिन मैं स्वयं कार्यालय में रहूंगा। एक दिन चिरमिरी और एक दिन मनेंद्रगढ़ में बैठना होगा। लोगों को भटकना ना पड़े इस उद्देश्य से कार्यालय की शुरूआत की गई है। कार्यालय खुलते ही विधायक के पास लोग अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर पहुंच गए और विधायक लोगों से घिर गए। उन्होंने एक-एक कर सबसे बात की।


