![]() |
| केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया |
केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी में हर्षोल्लास व राष्ट्रीय गरिमा के बीच 75वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य एन.के. सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर राष्ट्रीय समारोह की शुरुआत की। ध्वजारोहण के साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र व उपस्थित अभिभावकों ने समवेत स्वर के साथ राष्ट्रगान का उद्घोष किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री सिन्हा ने उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए और देश के प्रति सम्मान की ह्रदय से अनुभूति करनी चाहिए।
आज के ही दिन देश का संविधान लागू हुआ था पर इसकी सार्थकता तब होगी जब हम स्वयं उसे आत्मसात कर उसका पालन करें। इस अवसर पर स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों को याद किया व सभी को अपने दिलों में राष्ट्र प्रेम की ज्योति जलाए रखने का आग्रह किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण व भारतीय संस्कृति की झलक को प्रस्तुत करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक व उम्दा कार्यक्रम प्रस्तुत कर पूरे कार्यक्रम को देश प्रेम के रंगों में भर दिया गया।
राज्य स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्राचार्य, समारोह की विशिष्ट अतिथि श्वेता सिन्हा समेत वरिष्ठ शिक्षिका शालिनी सिंह ने पुरस्कृत किया। समारोह में मंच संचालन दिव्या जैन व रश्मि शिखा द्वारा व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षक संतोष कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सीसीए प्रभारी विवेक त्रिपाठी, बी नागवंशी समेत विद्यालय के स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।
डीएवी चिरमिरी में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी
डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य एसके पांडे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया। प्राचार्य एस.के.पांडे ने कहा कि आज का दिन शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करने व संविधान और राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाने का संकल्प लेने का दिन है।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। कक्षा दूसरी के आरुष कुमार ने अंग्रेजी भाषण, कक्षा पांचवी की शोभना जैन ने देशभक्ति कविता द्वारा देश के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कक्षा दूसरी के शिवांश पांडे व श्रीनिति पांडे ने अंग्रेजी व हिंदी कविता द्वारा देश के शहीदों को याद करते हुए अपने देशप्रेम की भावना को प्रकट किया।
ईशान्वी गोयल ने देशभक्ति गाने पर अपने नृत्य द्वारा वहां उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। अंत में कक्षा छठवीं और सातवीं के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। समस्त कार्यक्रम में प्रतिभागियों का जोश व उत्साह वहां उपस्थित सभी लोगों के मन में देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा सातवीं के देवांश ब्रह्मचारी व अभिमन्यु अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षक दीपांकर चक्रवर्ती व खेल शिक्षक योगेश जोंधाले ने किया।
विद्यार्थी सच्चे लगन से परिश्रम कर भावी नागरिक बनें : प्राचार्य
डीएवी स्कूल पाण्डवपारा में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय में संस्था के प्राचार्य पंकज भारती ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय, वंदेमातरम, गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारे लगाए गए। प्राचार्य पंकज भारती ने अमर शहीदों के बलिदान से मिली स्वतंत्रता व आजादी के सपनों को पूरा करने के लिए संविधान निर्माण के सभी संघर्षों को साझा करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी। बच्चों को महापुरुषों का सम्मान करने व सच्चे लगन से परिश्रम कर भावी नागरिक बनने के संदेश दिए।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय कै छात्र-छात्राओं द्वारा विविध कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसमें देशभक्ति समूह गीत, लोक संगीत संस्कृति आधारित भाव नृत्य, नारी सशक्तिकरण संदेश पर शौर्य पूर्ण भाव नृत्य हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में विचाराभिव्यक्ति प्रमुख रही। आर्यन राज नायक व शताक्षी के मंतव्य प्रस्तुति के साथ सभी गीत नृत्य की सराहना की गई।
कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी सृष्टि कुशवाहा, इशांत कुमार व आभार शिक्षिका स्नेहा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक विद्यार्थी, अभिभावक व नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक संतोष कटकवार, यशवंत प्रधान, केया बोस, नमिता जायसवाल, मंजूषा सोनी, विमला अग्रवाल, आलोक मोहन तिवारी, प्रताप केशरी व अन्य शिक्षक शामिल रहे।
शिक्षा से आने वाली पीढ़ी में सुधार होगा: प्रफुल्ल
चिरमिरी | किड्स कैम्पस पब्लिक स्कूल गोदरीपारा में गणतंत्र दिवस मनाया गया। थाना प्रभारी चिरमिरी दीपेश सैनी ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत गाया। इसके बाद सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल प्रबंधन ने अतिथियों के माध्यम से छात्रों को प्रशस्ति-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के डायरेक्टर प्रफुल्ल पोलाई ने कहा कि प्रत्येक घरों में शिक्षा से ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। शिक्षा, नौकरी के साथ व्यवसाय के लिए भी जरूरी है। शिक्षा से ही आने वाली पीढ़ी में सुधार हो सकता है। उन्होंने संविधान के बार में भी जानकारी दी।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व योगा की दी प्रस्तुति
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश व हिन्दी मीडियम स्कूल पटना में गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व योगा की प्रस्तुति दी। ध्वजारोहण से पहले प्रभात फेरी निकाली गई। प्राचार्य डीके सिंह, व्याख्याता रमेश सोनी, सुनिल जायसवाल, शैक्षिक समन्वयक अशोक गुप्ता ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।
स्वामी आत्मानंद स्कूल में पहुंचे सूरजपुर एबीओ मनोज मंडल व विनोद शर्मा ने बच्चों को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। पटना के शाउमा स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने बाल विवाह व दहेज प्रथा विषय पर नाटक का मंचन किया। प्राचार्य मूलचंद जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान रविशंकर शर्मा, मनोज मंडल व विनोद शर्मा उपस्थित रहे। छात्राओं ने ज्ञानवर्धक नाटक, नृत्य, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह, हास्य नाटक के साथ-साथ कानून संबंधी जानकारी दी।

.jpeg)


.jpeg)







