उत्तराखंड देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय एशियाई पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में चिरमिरी के धर्मेंद्र दास ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। कार्यक्रम 19 से 21 जनवरी तक आयोजित किया गया था। दिव्यांग कैटेगरी में 110 किलोग्राम वजन उठाकर धर्मेंद्र विजेता बने। चैंपियनशिप में भारत, मंगोलिया, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, पुर्तगाल आदि के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
बता दें कि पावरलिफ्टिंग को उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में भी शामिल किया जा चुका है। धर्मेंद्र इससे पहले भी राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। अब वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर से विश्व स्तर पर चैंपियनशिप में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं। नगर पालिका निगम के जिम में कोच रह चुके धर्मेंद्र के प्रयास से चिरमिरी से युवा से लेकर बुजुर्ग प्रतिभागियों ने भी पावरलिफ्टिंग में क्षेत्र व जिले का नाम रौशन करते हुए मेडल जीते हैं। धर्मेंद्र ने अपने प्रदर्शन के बल पर खुद पावरलिफ्टिंग में करियर बढ़ाने के साथ ही चिरमिरी व जिले के अन्य प्रतिभागियों को इसमें बेहतर बनाया।
![]() |
| गणतंत्र दिवस समारोह में भी सम्मानित हुए |
दिवस को गोल्ड व रवि को सिल्वर मेडल
दो दिवसीय एशिया पावरलिफ्टिंग में दिवस प्रसाद व रवि कुमार ने मेडल जीता। दिवस प्रसाद ने 125 वेट कैटेगरी में गोल्ड व रवि कुमार ने 110 वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल हासिल किया और अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया। उन्होंने नई पीढ़ी को यह संदेश दिया कि नशे से बचे और फिजिकल एक्टिविटी से जुड़कर मेहनत करें।




