अंकित अग्रवाल | चरचा कॉलरी
कोरिया जिले के चरचा महाजन स्टेडियम में चल रहे ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में 9वें दिन रविवार को चौथा क्वार्टर फाइनल दिल्ली एफसी और एमईजी बैंगलोर कर्नाटक के बीच खेला गया। अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमें बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर हावी रहीं।
शुरूआती 16 मिनट में दिल्ली टीम के जर्सी नं. 7 सागर ने पहला गोल कर बढ़त बना ली। हाफ टाइम से 12 मिनट पहले दिल्ली के जर्सी नं. 18 वीर ने दूसरा गोल कर मैच को 2-0 से लाकर खड़ा कर दिया। हाफ टाइम के बाद बैंगलोर की टीम गोल करने के लिए काफी कोशिश करती रही पर गोल करने में नाकाम साबित हुई। वहीं दिल्ली की टीम को तीसरा गोल करने का अवसर मिला पर वह चूक गई। दिल्ली ने बैंगलोर को 2-0 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बना ली है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिल्ली के खिलाड़ी जर्सी नं. 7 सागर को दिया गया।
सोमवार को पहला सेमी फाइनल मैच तमिलनाडु पुलिस और डाउन टाउन हीरोज कश्मीर के बीच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। मैच के मुख्य निर्णायक विशाल प्रजापति, पप्पू कुमार, चंदन बेहरा, सांतन अग्रवाल, मैच कमिश्नर अनिल कचेर रहे। मंचस्थ अतिथि सह क्षेत्र प्रबंधक जितेन्द्र कुमार, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, जिला अस्पताल से डॉ राजेन्द्र बंसरिया, खान सुरक्षा प्रभारी एमआर मांडवी, प्रवीण, डॉ अशोक बिराजी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।
यह खबर भी पढ़ें



