विकसित भारत संकल्प शिविर में कलेक्टर ने व्यवसायियों को पीएम स्वनिधि योजना के चेक दिये

अंकित अग्रवाल | चरचा कॉलरी 



विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन शिवपुर चरचा के श्रमवीर स्टेडियम में हुआ। कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरूआत हुई। कलेक्टर व अन्य अतिथियों ने विकसित भारत कैलेंडर का विमोचन किया। वहीं हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में हिन्द विद्यालय के छात्रों ने भगवा रंग व जय श्री राम के स्लोगन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत दी। वहीं शा प्रा शाला की बच्चियों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। 



महिला व बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं की गोद भराई व कलेक्टर के हाथों छोटे बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार कराया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प योजना के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों तक पहुंचाई जाए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत व्यवसायियों को चेक वितरित किए। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सिंह, महेश यादव, दशरथ प्रसाद मोदी, श्याम नारायण यादव, पार्षद कुंडल साय, धर्मपाल, स्टेट बैंक के प्रबंधक शशि भूषण हेमाराम, नीरज गुप्ता, पूर्व नपाध्यक्ष कुन्ती चक्रधारी, दीपा विश्वकर्मा, काजल मोदी शामिल हुए। 



कार्यक्रम में योजनाओं के स्टॉल में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, स्वनिधि, विश्वकर्मा, आयुष्मान भारत, मुद्रा याेजना समेत आधार कार्ड अपडेट किए गए। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका सीएमओ नेतराम रत्नेश ने की। इस दौरान उप अभियंता आलोक चक्रधारी, शुभेंदू श्रीवास्तव व अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत छत्तीसगढ़ी सैला नृत्य से किया गया। 


To Top