कौन जीतेगा गोल्ड कप : केरल के सामने कमजोर पड़ी मध्यप्रदेश, क्वार्टर फाइनल में 2-1 से हराया


ल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में केरल की टीम सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंची। कोरिया जिले के चरचा महाजन स्टेडियम में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच में केरल ने मध्यप्रदेश बड़वानी को 2-1 से हराया। गुरूवार को न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा और सिवान बिहार के बीच पहला सेमीफाइनल मैच होगा। 



केरल की टीम शुरू से ही मध्यप्रदेश की टीम पर भारी पड़ी। इससे पहले सोमवार को केरल ने बालाघाट मध्यप्रदेश को 2-0 से हराया था। मध्यप्रदेश की टीम को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को मैच शुरू होने के साथ ही केरल के खिलाड़ी बड़वानी टीम पर हावी रहे। 90 मिनट तक चले मैच में मध्यांतर तक केरल ने एक गोल दागकर अपनी बढ़त बना ली थी। पहला गोल जर्सी नं 28 खिलाड़ी मो.सलीम ने किया। वहीं दूसरे राउंड में केरल के जर्सी नं 21 खिलाड़ी नवीन ने गोल कर दिया जिससे टीम 2-0 की बढ़त पर पहुंच गई। अंतिम दौर में अवसर पाकर मध्यप्रदेश बड़वानी टीम से जर्सी नं 20 खिलाड़ी कमाल ने गोल किया। 



केरल का दबदबा देखकर दर्शकों को उम्मीद नहीं थी कि मध्यप्रदेश बड़वानी की टीम गाेल कर सकेगी। हालांकि अंतिम मिनट में अवसर पाकर मध्यप्रदेश की टीम एक गोल करने में सफल हुई। वहीं बड़वानी के गोलकीपर ने डिफेंस करते हुए दो गोल हाेने से बचाया। चरचा थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनिल साहू व बैकुंठपुर की डॉ शिल्पा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। वहीं मैन ऑफ द मैच पुरस्कार बड़वानी के गोलकीपर चंदर को दिया गया। 




फोटो : EDITOR DESK 






To Top