GOLD CUP : सिवान Vs चरचा का पहला सेमीफाइनल, दोनों टीमें नहीं कर पाईं एक भी गोल


खिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइन मैच न्यू स्पोर्टिंग क्लब चरचा और यूनाइटेड क्लब सिवान बिहार के बीच हुआ। 90 मिनट तक संघर्ष के बावजूद दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं। पेनल्टी शूटआउट में सिवान की टीम 4-2 से जीत हासिल कर फाइनल में पहुंच गई।  



कोरिया जिले के चरचा महाजन स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में गुरूवार को एसपी कोरिया श्री त्रिलोक बंसल, एएसपी श्री रोहित झा व डीएसपी श्री श्याम मधुकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। मैच में सिवान और चरचा के खिलाड़ी शुरू से ही एक दूसरे पर दबाव बनाए हुए थे। हाफ टाइम तक दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं। दूसरे राउंड में चरचा टीम को एक अवसर मिला पर गोल से चूक गए जिसपर पेनल्टी शूटआउट का एलान हुआ। 


मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते हुए एसपी कोरिया व अन्य 
                                       
                                         

पेनल्टी शूटआउट में सिवान टीम की ओर से 4 गोल हुए जबकि चरचा टीम 2 गोल ही कर पाई। जीत के साथ ही सिवान फाइनल में पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक ने सिवान के गोलकीपर अर्जुन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। वहीं चरचा के जर्सी नं 6 खिलाड़ी हिमांशु को रनर प्राइज मिला। शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच केरल Vs धनबाद झारखंड के बीच होगा। 4 मार्च को फाइनल मैच खेला जाएगा। 



फोटो : EDITOR DESK 

To Top