Kerala Vs Bihar Final : केरल ने जीता गोल्ड कप, सेकेंड हाफ में सिवान को 2-0 हराया



ल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 का गोल्ड कप केरल ने जीता। फाइनल में केरल ने सिवान बिहार की टीम को 2-0 से हराया। छत्तीसगढ़ कोरिया में 47वां सेशन मेमोरियल टूर्नामेंट हुआ। निर्धारित 80 मिनट मिनट में फर्स्ट हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। सेकेंड हाफ में केरल ने दो गोल कर मैच को अपने नाम कर लिया।

 

गोल के लिए संघर्ष करते हुए बिहार की टीम 
 

चरचा महाजन स्टेडियम में शनिवार को 10 हजार से अधिक दर्शकों की भीड़ फाइनल में पहुंची थी। मैच इतना कांटे की टक्कर वाला रहा कि हर शॉट पर दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ गई। फर्स्ट हाफ में निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी। हाफ टाइम के बाद केरल ने आगे बढ़कर 2-0 से बढ़त बना ली। सिवान की टीम ने लगातार हमले किए, लेकिन गोल करने में नाकाम रहे। 



चरचा महाजन स्टेडियम में 10 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे थे


पहला गोल केरल के जर्सी नं. 10 खिलाड़ी विकनेश एम व दूसरा जर्सी नं. 27 खिलाड़ी करण ने किया। फाइनल में एसईसीएल बिलासपुर के डायरेक्टर पर्सनल देवाशीष आचार्या, सचिव डॉ केएस जाॅर्ज, जीएम बैकुंठपुर बीएन झा,  प्रवीर मण्डल ने खिलाड़ियों में पुरस्कार बांटे। विजेता टीम केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को गोल्ड कप के साथ एक लाख रूपए का पुरस्कार व यूनाइटेड क्लब सिवान बिहार को 50 हजार नकद पुरस्कार दिया। 


दर्शकों का उत्साह बढ़ाने शैला नृत्य के साथ गोल्ड कप का प्रदर्शन

केरल की जीत के साथ ही हजारों दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दर्शकों में फुटबॉल के लिए दीवानगी देखते बनी। मैन ऑफ द मैच केरल टीम के जर्सी नं 10 खिलाड़ी विकनेश रहे। एसईसीएल श्रमिक संघ पदाधिकारियों ने विजेता टीम को हजार-हजार रूपए का नकद पुरस्कार दिया। मुख्य निर्णायक बिलासपुर के संतोष कुमार, अमन प्रसाद भिलाई, पप्पू कुमार चरचा, विजय विश्वकर्मा व मैच कमिश्नर अनिल कचेर रहे। 


स्टेडियम दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरा रहा


विजेता टीम केरल को गोल्ड कप से पुरस्कृत करते हुए अतिथि 


फोटो : EDITOR DESK 


To Top