VIDEO : ओडिशा के जगन्नाथ पुरी जैसा हूबहू मंदिर, जानिए इससे जुड़ी खास बातें



              

त्तीसगढ़ के चिरमिरी पोड़ी में ओडिशा के श्री जगन्नाथ पुरी जैसा हूबहू मंदिर है। पुरी की तर्ज पर साल 1982 से मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था और अब साल 2023 में रंग-रोगन के साथ मंदिर का स्वरूप पूरा हो गया है। मंदिर निर्माण पूरा होने में 40 साल और अब तक करीब 6 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च हो चुकी है। मंदिर निर्माण एसईसीएल समेत 30 हजार श्रमिकों के सहयोग से संभव हो सका है। 




चिरमिरी का यह मंदिर जगन्नाथ पुरी की हूबहू कलाकृति है। मंदिर में पूजा से लेकर भोग चढ़ाने का विधि-विधान पुरी मंदिर जैसा ही है। यहां हर साल भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है। महाशिवरात्रि पर पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान और मेले का आयोजन किया जाता है। मंदिर नवगठित जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी.बी.) में आता है। पहले यह कोरिया जिले के अंतर्गत था। मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। 






जगन्नाथ मंदिर निर्माण की नींव साल 1980 में पुरी से आए नागा बाबा महंत कल्पतरू पुरी जी महाराज ने रखी थी। मंदिर में उड़ीसा के पुरी मंदिर की तरह ही धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन जगन्नाथ सेवा समिति करती है। परिसर में मां विमला, महालक्ष्मी मंदिर निर्माण के लिए समिति काे 30 लाख रूपयों की आवश्यकता है। 




                                       



फोटो/वीडियो : श्री जगन्नाथ सेवा समिति / प्रकाश देबनाथ

To Top