बिहार Vs छत्तीसगढ़ : बस्तर को 1-0 से हराकर सिवान सेमीफाइनल में

हाफ टाइम से 3 मिनट पहले सिवान की ओर से विशाल ने किया गोल 


त्तीसगढ़ कोरिया में चल रहे अखिल भारतीय 47वें सेशन स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में दूसरा क्वार्टर फाइनल यूनाइटेड क्लब सिवान बिहार और नारायणपुर बस्तर के बीच खेला गया। हाफ टाइम से 3 मिनट पहले सिवान की ओर से जर्सी नं. 8 खिलाड़ी विशाल ने गोल किया। बस्तर गोल नहीं कर सकी और मैच से बाहर हो गई। क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ सिवान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 



चरचा महाजन स्टेडियम में छत्तीसगढ़ और बिहार का मैच देखने के लिए रविवार को स्थानीय दर्शकों की भीड़ रही। टूर्नामेंट की शुरूआत दोपहर 3.30 पर हुई। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल के लिए संघर्ष किया। 90 मिनट तक खेले गए मैच में आपसी टकराव से 3 खिलाड़ी को हल्की चोट आई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिवान टीम के जर्सी नं. 10 खिलाड़ी लियोन को दिया गया। 




युगांडा, उरुग्वे व कैमरुन से पहुंचे खिलाड़ी : सिवान बिहार की टीम में युगांडा, उरुग्वे व कैमरुन के खिलाड़ी मैच खेल रहे हैं। विदेशी खिलाड़ियों का रोमांचक प्रदर्शन दर्शकों को खूब भा रहा है। इससे पहले शनिवार को संबलपुर ओडिशा और यूनाइटेड बिहार के बीच मैच में सिवान की टीम टाई ब्रेकर में 4-2 से विजेता बनी थी। वहीं शुक्रवार को बेंगलुरु और नारायणपुर बस्तर के बीच मैच हुआ था। टाई ब्रेकर में नारायणपुर ने 4-2 से मैच जीता था।

 


टूर्नामेंट में 13 राज्य से 14 टीम पहुंची जिसमें पांच टीम मैच से बाहर हो गई। आयोजक कमेटी के एसईसीएल सह क्षेत्र प्रबंधक व अध्यक्ष पीके मंडल, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि फाइनल मैच 4 मार्च को है। इसमें विजेता टीम को 1 लाख व उप विजेता को 50 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। मैच में मुख्य निर्णायक चरचा के पप्पू कुमार, विजय विश्वकर्मा, भिलाई के अमन प्रसाद, संतोष व मैच कमिश्नर चिरमिरी के अनिल कचेर हैं।

    
गोल करने 90 मिनट तक संघर्ष करते रहे खिलाड़ी 


                          


फोटो : EDITOR DESK 

 

To Top