ओवैसी ने संसद मार्ग पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया कि उपद्रवियों ने उनके घर पर पत्थर फेंके और खिड़कियों के कांच तोड़ दिये। हालांकि इस घटना के पीछे बंदरों का उत्पात भी कारण बताया जा रहा है। घटना को लेकर देर रात 1 बजे ओवैसी ने दो वीडियो ट्विटर पर शेयर किए हैं। इसमें लिखा- मेरे दिल्ली वाले घर पर फिर से हमला हुआ है। 2014 के बाद यह चौथी घटना है। दूसरे वीडियो पोस्ट में लिखा यह चिंताजनक है कि यह एक हाई सिक्योरिटी जोन में हुआ है। पुलिस में शिकायत दी है जांच शुरू हो गई है।
इधर घटना को लेकर सोशल मीडिया पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी व बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री को जोड़कर कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इसमें सवाल है कि क्या बागेश्वर धाम सरकार पर टिप्पणी के बाद बंदरों ने पथराव कर दिया। AIMIM चीफ ओवैसी ने बागेश्वर धाम सरकार पर पांच दिन पहले जुबानी हमला बोला था। कहा था कि हिंदू राष्ट्र को लेकर कुछ भी बकवास किया जा रहा है और सरकार खामोश बैठी है।



